About Me

हिंदी और उर्दू जुबां के जाने माने कवि विपिन कुमार शर्मा ने कई बार राष्ट्रीय मंचों पर अपनी गीत, ग़ज़ल, मुक्तकों और कविताओं का जादू बिखेरा है। इनके काव्यपाठ को लोग बहुत पसंद करते हैं।

भारत के साथ-साथ सऊदी अरब, पाकिस्तान, यूनाईटेड अरब अमीरात, कुवैत, बांग्लादेश, कतर, सेनेगल, नाइजीरिया, यूनाईटेड किंगडम आदि देशों में इनके फालोवर हैं।

आप रचनाएं लिखने के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र में प्रमुख संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में तैनाती रामपुर उत्तर प्रदेश में बतौर ब्यूरो चीफ है।
कवि विपिन कुमार शर्मा ने कई राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं के लिए लेख भी लिखे हैं जो समय समय पर प्रकाशित होते रहते हैं। विश्व प्रसिद्ध रजा लाइब्रेरी की राजभाषा पत्रिका में इनकी कविता का प्रकाशन हो चुका है। आकाशवाणी केंद्र रामपुर से काव्य पाठ प्रसारण अक्सर होता रहता है।
साहित्यिक संस्था काव्यधारा से किशन सरोज और पल्लव काव्य मंच से अटल सम्मान से इन्हें सम्मानित किया जा चुका है, वहीं अखिल भारतीय हिंदी साहित्य परिषद के आप जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 1994 में तत्कालीन राज्यपाल उत्तर प्रदेश रोमेश भंडारी द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Loading